
फतेहपुर प्रखंड के धरहराकला पंचायत में केवला- पहाड़पुर सड़क मार्ग के किनारे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकदम प्रतिमा की स्थापना तीन साल पहले किया गया था। कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा इस प्रतिमा को दो बार क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। एक बार प्रतिमा के लिए बोधगया के पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान के द्वारा पहल किया गया। वहीं दूसरी बार पैक्स चुनाव के दुसरे दिन कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा पुनः प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

गत एक वर्ष से प्रतिमा क्षतिग्रस्त अवस्था में उसी प्रकार पड़ा हुआ है। प्रतिमा के जीर्णोद्धार के लिए समाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा अभी तक नहीं कोई पहल नहीं किया गया है। रविवार को उनके पुण्यतिथि के अवसर कोई भी माल्यार्पण करने नहीं पहुंचे। पर प्रतिमा की दुर्गति पर किसी ने कुछ नहीं कहा। संविधान निर्माता की प्रतिमा अपने जीणोद्धार की बांट जोह रहा है। वहीं लोगों की सोच पर भी क्षतिग्रस्त प्रतिमा मुंह चिढ़ा रही है।
लाइव मगध संवाददाता विकास कुमार