
गया। श्री विष्णु पद वेदी में श्री विष्णु चरण का विशेष श्रृंगार पुष्य मास कृष्ण पक्ष एकादशी को किया गया।गयापाल ब्राह्मण के युवा व्यक्तियों के द्वारा सफला एकादशी को श्री विष्णु पद का अनेक रंग बिरंगे फूलों से श्रृंगार सजाया गया। शास्त्रों में पुष्य मास की एकादशी पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। श्री विष्णु पूजा श्रृंगार करने से देवता बहुत प्रसन्न होकर विशेष आशीर्वाद देते हैं।

यह कार्यक्रम आयोजित करने का मूल उद्देश्य कोरोना से पीड़ित रोगी एवं सभी भारत वासियों के उत्तम कल्याण हेतु गया क्षेत्र में सुख शांति हेतु यह पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। गयापाल ब्राह्मण अनेक वर्षो से ऐसे अनेक कार्यक्रम को विश्व कल्याण हेतु आयोजित करते आ रहा है। श्री विष्णु पद वेदी के एवं गया क्षेत्र में प्राचीन काल से जितने भी श्राद्ध वेदी एवं मंदिर है उनके कल्याण हेतु गयापाल ब्राह्मण ने सम्पूर्ण योगदान दिया एवं इसकी सुरक्षा की।भगवान श्री गया गदाधर महाविष्णु जी विशेष आशीर्वाद सभी को मिले।
लाइव मगध संवाददाता प्रकाश कुमार