शेरघाटी संवाददाता प्रदीप भारद्वाज

शेरघाटी के गोपालपुर नहर के पास बुधवार की शाम दो बाइक सवार हंटरगंज से अपने ससुराल चंडीस्थान जा रहे थे। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर गोपालपुर के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हुई है।गंभीर रूप से घायल दिलीप यादव पिता लखन यादव हंटरगंज जिला चतरा का निवासी बताया जा रहा है।
हादसे का शिकार मृतक और दूसरा घायल दिलीप यादव लिजरी हंटरगंज से चंडीस्थान महादेवगंज आ रहे थे। इसी बीच यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में जहां एक व्यक्ति की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सहायता से उसे शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।