मगध लाइव वरीय संवाददाता देवव्रत मंडल

मेटल डिटेक्टर से यात्रियों के सामानों की हुई जांच
जैसे जैसे गया जिले में मतदान का समय नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे हर तरफ सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत की जा रही है। एक तरफ घने जंगलों में केंद्रीय सुरक्षा बल सुदूरवर्ती इलाकों में सघन गश्ती व जांच अभियान चला रही है। वही गया जंक्शन पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गया जंक्शन पर रेल पुलिस सर्च अभियान चलाते हुए प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म पर, ट्रेन एवं कार्यस्थल पर मेटल डिटेक्टर की सहायता से किसी अनहोनी की आशंका को निर्मूल साबित करने की कोशिश कर रही है। रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में बल के जवान व पुलिस पदाधिकारी गया जंक्शन पर निरंतर जांच अभियान चलाया जा रहा है।