लाइव मगध वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

रेल कर्मचारियों के चहेते मिथलेश कुमार को यूनियन के त्रैवार्षिक अधिवेशन में पूर्व सहायक महामंत्री हाजीपुर को कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया है। पटना में आयोजित द्वितीय त्रिवार्षिक अधिवेशन में बुधवार को इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा की गई। कार्यकारी अध्यक्ष ,हाजीपुर के पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर यूनियन के गया शाखा व डीडीयू मंडल के यूनियन के पदेन पदाधिकारी, शाखा पार्षद व कर्मचारियों में खुशी की लहर है। गया शाखा से जुड़े रेलकर्मियों ने कहा कि ये गया के कर्मचारियों के लिए गौरव की बात है। जिनके सम्मान में गुरुवार को यूनियन कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस आशय की जानकारी गया शाखा के सचिव विजय कुमार ने दी है। बता दें कि मिथिलेश कुमार निर्विरोध कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए हैं।