रिहाई नहीं होने तक पत्रकार संघ करता रहेगा विरोध
मगध लाइव संवाददता दिवाकर मिश्रा
डुमरिया में गुरुवार को पत्रकार संगठन के बैनर तले प्रखंड के मीडिया कर्मियों ने रिपब्लिक भारत के एडिटर अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में काला बिला लगाकर समाचार का संकलन किया। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने महाराष्ट्र सरकार एवं महाराष्ट्र पुलिस का विरोध जताया।मीडिया कर्मियों ने महाराष्ट्र सरकार को कोसते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार सत्य को दबाने की कोशिश कर रही है मीडिया समाज का चौथा स्तंभ है।उस चौथे स्तंभ को महाराष्ट्र सरकार महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से ध्वस्त करने की कोशिश कर रही है। संविधान में सत्य घबरा भले ही सकता है परंतु सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता। महाराष्ट्र सरकार एवं महाराष्ट्र पुलिस अपनी गलतियों को छुपाने के लिए अर्नब गोस्वामी पर जो दबाव बनाया है। वह आज पूरे भारत में जगजाहिर है दौरान दैनिक अखबार के पत्रकार रुस्तम अली ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद नंबर 19 के तहत मीडिया कर्मियों को बोलने की आजादी है। उस आजादी को महाराष्ट्र सरकार महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से छिनना चाहती है। सभी लोगों को महाराष्ट्र सरकार एवं महाराष्ट्र पुलिस की कार्यशैली का पता चल गया है। अब मीडिया के लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं। लोगों ने यह भी कहा कि यदि जल्द ही महाराष्ट्र सरकार रिपब्लिक भारत के एडिटर अर्नब गोस्वामी की रिहाई के संबंध में विचार नहीं करती है। तो आमरण अनशन से लेकर धरना प्रदर्शन तक किया जाएगा। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने एकमत होकर कहा कि डुमरिया प्रखंड पत्रकार संगठन अर्नब गोस्वामी के साथ है। महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक महाराष्ट्र सरकार एवं महाराष्ट्र पुलिस के विरुद्ध आवाज उठ रही है।
