लाइव मगध संवाददाता दिवाकर मिश्रा

डुमरिया प्रखंड अंतर्गत डिभका सीएम हेड प्रियंका कुमारी व डिभका सीएम ललिता देवी ने गुरुवार के दिन कबिसा गांव में 5 समूहों के बीच 15 लीटर सरसों का तेल डिब्बा बांटने के लिए लाया गया था। जिसके बाद सरसों तेल की गुणवत्ता काफी खराब होने के कारण जीविका समूह के दीदियों ने सरसों तेल को वापस कर दिया गया। वही सीएम हेड प्रियंका कुमारी ने बताया कि कबिसा गांव के 5 समूहों के बिच 60 डिब्बों का वितरण के लिए कुल एक लाख का राशि आवंटन किया गया था। जब सरसों तेल का डिब्बें को खोला गया तो गुणवत्ता और माप में कमी होने के कारण इसके लिए हंगामा किया गया। जिसके बाद सभी पांच समूह के दीदियों ने सरसों तेल के डिब्बे को वापस कर दिया गया। बीपीएम दयानंद पासवान ने बताया कि हमें जानकारी दी गई है कि घटिया किस्म का सरसों तेल बांटा गया है इसकी जानकारी मिली है उसके बाद सी एम को निर्देश दिया गया है कि जिस दुकान से सरसों का तेल लिया गया है उसे वापस किया जाए और बढ़िया गुणवंता की तेल को बता दिया जाए। उपस्थित पुष्पा देवी, मंजु देवी, अनिता कुमारी, निरा गुप्ता, मुन्नी देवी, रिता देवी, संध्या देवी, निरा देवी, मिरा देवी, शशि कुमारी, पूनम देवी आदि उपस्थित थे।