
बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किसान आंदोलन को चंद दलालों का आंदोलन कहना एव केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस – कम्युनिस्ट को “दोगला” बयान के बाद कांग्रेस नेताओं ने जमकर विरोध जताया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिठू, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मगध प्रमंडल प्रभारी मो. सरवर खान, इंटक के प्रदेश सचिव अशोक सिंह, सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार, जिला संगठक टिंकू गिरी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, अरुण कुमार पासवान, सुरेन्द्र मांझी, विनोद बनारसी, मो लाडला आलम, मो इकबाल , अमित कुमार आदि ने कहा कि इन दोनों केंद्र एवम् प्रदेश के मंत्री के घटिया बयान से बिहार ही नहीं बल्कि देश के किसानों में आक्रोश है। आम बिहारी इनके गलत बयानी से शर्मिंदा है। कांग्रेस नेता विजय कुमार मिठू ने कहा है कि शायद ये लोग इस बात को भूल गए की देश के 75 प्रतिशत आबादी वाले अन्नदाता ही राष्ट्र की आन, बान और शान हैं। जिनके बारे में दुनिया का कोई भी व्यक्ति ऐसी बाते नहीं बोल सकता है। नेताओ ने किसान, मजदूर, युवा एव आम आवाम से ऐसे मानसिकता रखने वाले नेताओ को सबक सिखाने की अपील की है।
रिपोर्ट – वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल