वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गया जिला भाजपा ने टिकारी, शेरघाटी और बोधगया को नगर पंचायत से नगर परिषद में परिणत करने व जिले के वजीरगंज, फतेहपुर ,इमामगंज, डोभी और खिजरसराय को नगर पंचायत की घोषणा पर खुशी व्यक्त करते बिहार एनडीए सरकार को बधाई दिया है। भाजपा वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायत और नगर परिषद बनाये जाने से इन क्षेत्रों में विकास की गति और तेज होगी। नगरों की संख्या में इजाफा का प्रयास सरकार द्वारा महसूस की जा रही थी।इस आवश्यकता की पूर्ति कर सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। भारत के अनेकों राज्य में शहरों की संख्या अधिक है। बिहार में औसत से कम शहर हैं नगर परिषद और नगर पंचायतों की संख्या बढ़ने से शहरीकरण में तेजी आ पायेगी। बिहार में एनडीए की सरकार विकास के लिए कृत संकल्पित है। इस तरह के कदम से विकास की दिशा में अहम योगदान होगा। नगर पंचायत और जिला परिषद की घोषणा का स्वागत करने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, कंचन सिन्हा, नरेश चौधरी, अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद , अजय कुमार, डॉ अनुज कुमार, नरेन्द्र सिंह दांगी, गोपाल यादव, राजेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, युगेश कुमार, अनंत दांगी, सत्येन्द्र पाण्डेय, नीमा कुमारी, सम्फुल देवी,किरण पाण्डेय, अनिल कुमार सिंह, अभिषेक कुमार आदि शामिल हैं। इधर भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व नेता मनोज कुमार मंडल, राजकुमार मंडल, समीर चटर्जी आदि ने पंचायत चुनाव 2021 में कार्यकर्ताओं को जुट जाने की तैयारी करने की बात कही है। इन नेताओं ने भी सरकार के कल के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इस फैसले से जहां इन क्षेत्रों में चतुर्दिक विकास की संभावना बढ़ जाएगी। वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं को स्थानीय निकाय के चुनाव में राजनीति में आकर समाज के लोगों की सेवा का मौका मिलेगा।