मगध लाइव संवाददाता प्रकाश कुमार

गया। बिहार विधानसभा चुनाव में राजग गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद गया महानगर सहित पूरे बिहार के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।गया विधानसभा शहर से लगातार 8वीं बार डॉ प्रेम कुमार को विजयी होने पर गया महानगर कार्यालय में एक बैठक आहुत की गई। गया शहर के मतदातओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं गयी। जीत की खुशी में सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से उपस्थित कार्यकर्तायों ने डॉ प्रेम कुमार को ,उप मुख्यमंत्री बिहार सरकार के रूप में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मांग की ।जिससे डॉ कुमार को बिहार मंत्री परिषद में जो भी मिले विभाग को सराहनीय उपलब्धि एवं विकाश गति में सराहनीय उपलब्धि एवं बिकास गति में सराहनीय भूमिका निभाने में उदाहरण पेश किया। गया विधानसभा के सभी मतदातओं एवं कार्यकर्ताओं का प्रबल इच्छा उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई की मांग की। जिससे उप मुख्यमंत्री के रूप में पूरा बिहार के चौमुखी विकास काफी तीव्र गति से मिलेगा। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद कुमार चौधरी,ज़िला उपाध्यक्ष कंचन सिन्हा, राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता, ज़िला मंत्री संतोष ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री अशोक प्रसाद भारती, सरयू रजक, दक्षिण मंडल अध्यक्ष द्वारिकाधीश प्रसाद सिन्हा,अशोक कुमार ,विष्णुहरी उपाध्याय, चंदन भदानी सहित अन्य मौजूद थे।