
टिकारी थानाक्षेत्र अंतर्गत पंचानपुर-बेलागंज मार्ग में सवासिन गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक से टक्कर में एक महिला और उसकी पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना में बाइक चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना पर वंहा पंचानपुर पुलिस ने बाइक चालक को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी में भर्ती कराया। जंहा प्राथमिक इलाज के बाद उसे एनएमसीएच गया रेफर कर दिया गया है। जबकि ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी महिला और बच्ची को पंचानपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जंहा दोनो इलाजरत है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग पर एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर केहोड़ा जा रहे थे। बाइक को बेलमा का रहने वाला गौतम कुमार ड्राइव कर रहा था। इसी क्रम में सवासिन के समीप शाम में पर्दा के लिए घर से सड़क पर आई महिला ननकी देवी(30 वर्ष) और उसकी पुत्री मुस्कान(8 वर्ष) से अनियंत्रित होकर बाइक जा टकराया। जिसमे बाइक चालक, महिला और उसकी पुत्री गंभीर रूप से जखमी हो गई। घटना के बाद बाइक पर सवार दोनो युवक फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रिपार्ट:-आलोक रंजन,टिकारी