वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

बोधगया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की बैठक एक होटल में हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने की। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी युगेश कुमार ने बताया बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि बिहार का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। बिहार में पहले जब चुनाव हुआ करता था चुनावी हिंसा बहुत अधिक हुआ करती थी। चुनाव अनेकों फेज में कराये जाते थे। लेकिन अब बिहार का चुनाव कम फेज और हिंसा रहित होता है। बिहार में यही परिवर्तन आया है। बिहार में विरोधी पार्टियों को यह समझ में नहीं आता है। भाजपा बिहार को नयी उंचाई पर ले जाने के लिए कृत संकल्पित है । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की ओर अग्रसर है। बिहार में भाजपा, जदयू,हम और विकासशील इंसान पार्टी साथ मिलकर विकास को और तेज करेंगे।
भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने उपस्थित शक्ति केंद्र प्रमुख,सहप्रमुख, शक्ति केंद्र प्रभारी और सह प्रभारी के कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के साथ कार्य कर रहे हैं। जब भाजपा कार्यकर्ता मन में जो ठान लेता है उसे पूरा करता है।अभी हाल ही में बिहार में 2019 में लोकसभा का चुनाव हुआ था। परिणाम सबके सामने है।
बैठक में बोधगया प्रत्याशी हरि मांक्षी, जिला प्रभारी टी.एन.सिंह, पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान, झारखंड प्रदेश से बोधगया प्रवासी गणेश मिश्रा, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, प्र्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, सुधांश मिश्र, अजय कुमार, विजय मांक्षी उपस्थित थे।