वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

एनडीए के नेताओं ने 17 वीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को चुनें जाने पर बधाई दी है। अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग व लघु सिंचाई संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को बधाई दी है। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमामगंज विधायक जीतनराम मांझी, राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, राजेश कुमार पांडेय ने भी उन्हें बधाई दी है। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष अलेक्जेंडर खान, जिला प्रवक्ता श्रीकांत प्रसाद, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार आदि ने भी नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष को बधाई दी है।
भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि श्रम मंत्री के रूप में विजय सिन्हा कार्य काफी सराहनीय रहा है। कोरोना काल में श्रमिकों का पंजीयन कराकर उन्हें रोजगार दिलाने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा तेजस्वी यादव के नेतृत्व महागठबंधन की यह तीसरी हार है। सबसे पहले 2019 की लोकसभा व 2020 के विधानसभा और अब विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में हार हुई है। आनेवाले समय में बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि सदन में अनुभव का लाभ सभी सदस्यों के साथ साथ बिहार की जनता को भी मिलेगा। बधाई देने वालों में भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, नरेश चौधरी,प्रेम प्रकाश, नरेन्द्र सिंह दांगी, अजय कुमार, डॉ अनुज कुमार, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, कंचन सिन्हा, महामंत्री राजेश कुमार सिंह, गोपाल यादव, प्रशांत कुमार, जिलामंत्री अनंत दांगी, सत्येन्द्र पाण्डेय, नीमा कुमारी,सम्फूल देवी, विनोद सिंह, किरण पाण्डेय, संतोष ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, वंदना कुमारी, गजेन्द्र दास, धर्मेंद्र यादव,अमर दास आदि के नाम शामिल हैं।