
लाइव मगध न्यूज़ डेस्क / बिहार की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता में चार चाँद उस वक़्त लग गया जब राजगीर का ग्लास ब्रिज (Rajgir Glass Bridge) बनकर तैयार हुआ। राजगीर के प्राकृतिक सौंदर्य को दस गुना बढ़ा रहे ये शीशे के पुल बिहार को पर्यटन क्षेत्र में और भी आगे ले जाएगा। बताया जाता है की ये ग्लास ब्रिज चीन के झांगजियाजी शहर की सस्पेंसन ब्रिज से मिलता जुलता है।
बिहार का प्राकृतिक सौंदर्य राजगीर में अब नए साल में बिहार वासियों को नए-नए सौगात मिलने वाले हैं जहाँ पर बिहार का पहला ग्लास ब्रिज बन कर तैयार हो चुका हैं, पार्क इतना अत्याधुनिक और शानदार होगा कि यह पूर्वोत्तर भारत का सबसे अत्याधुनिक जू सफारी पार्क होगा जहां पर तरह-तरह के जीव जंतु होंगे। नालंदा के बिहार समेत पूर्वोत्तर भारत के लिए यह खुशखबरी की बात है राजगीर में बनी जू सफारी को सेंट्रल जू अथॉरिटी ने भी मान्यता दे दी है ।
बिहार का पहला ग्लास ब्रिज राजगीर में बनकर तैयार , नए साल से आम लोगों के लिए खोला जाएगा pic.twitter.com/M1gFw5xvV9
— Magadh Live News (@LMagadh) December 16, 2020
आपको बता दूं कि इस जू सफारी पार्क में आपको अत्याधुनिक चीन के तर्ज पर बिहार के राजगीर में जू सफारी पार्क में ग्लास ब्रिज बनाया जा रहा है जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है जिसके ऊपर आप चलकर काफी रोमांचित महसूस करेंगे इसके साथ-साथ यहां पर अत्याधुनिक रोप वे का भी निर्माण किया जा रहा है जिससे बहुत जल्दी आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।