वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

बिहार सरकार के लघु सिंचाई एवं अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन सोमवार को गया के सर्किट हाउस में लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान ट्यूबेल, आहर, पोखर, पईन एवं अन्य जल स्रोतों पर गहन समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि बंद पडड़ी योजनाओं को अविलंब चालू कराया जाए। अपूर्ण व लंबित योजनाओं को तत्काल पूर्ण कर किसानों को सुपुर्द किया जाए। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर पदाधिकारियों से यह भी कहा कि कार्य में लापरवाही या अनदेखी बरदास्त नहीं की जाएगी। वही कल्याण विभाग के पदाधिकारियों को भी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कई निर्देश जारी किए।