फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह मुख्य अतिथि होंगे
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल
गुरुवार को फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन शाखा गया जिला के बैनर तले गया स्थित गांधी मंडप में 27 दिसंबर 2020 को आयोजित नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह की सफलता को लेकर गया के गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में हुई। शहर के धर्मसभा भवन में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर प्रखंड के सभी जन वितरण विक्रेता एवं तैयारी समिति के सदस्यों की साथ बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष सचिव एवं सक्रिय सदस्यों को यह जिम्मेवारी तय की गई कि अपने अपने प्रखंडों के सभी विक्रेता 11:00 बजे अपनी उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग राशि देंगे। ताकि अभिनंदन समारोह को सफल बनाया जा सके। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष साजिद ने की। इस बैठक में जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष बोधगया डॉ. विजय कुमार यादव, महानगर अध्यक्ष जमुना मंडल, प्रमोद कुमार, राजकुमार प्रसाद, संजय यादव, मुंद्रिका भारती, गजाधर चौधरी, लाला पासवान सहित अन्य विक्रेताओं ने भाग लिया। अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया इस समारोह के मुख्य अतिथि फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह होंगे। उन्होंने बताया समारोह में जिले के नवनिर्वाचित विधायक, पूर्व मंत्री सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित व अभिनंदन किया जाएगा।
