लाइव मगध संवाददाता विकास कुमार

बदउँआ-डिहुरी के पास ढाढ़र नदी पर बनाया जा रहा है पुल,जख्मी मजदूर बंगाल का है रहने वाला है शाहिद
फतेहपुर थाना क्षेत्र के बदउँआ-डिहुरी गांव के पास ढाढ़र नदी पर बनाये जा रहे पुल स्थल पर बुधवार की देर रात हथियारबंद हमलावरों ने एक मजदूर को उठा लिया और उसके सिर में गोली मार दी। घटना के तत्काल बाद अन्य मजदूर व मुंशी वहां से अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। बाद में एक टैक्टर पर लादकर गम्भीर रूप से जख्मी को अस्पताल लाने का प्रयास कर रहे है। घटना की सूचना फतेहपुर पुलिस को दिया गया है। घटना स्थल फतेहपुर थाने से करीब 10 किलो मीटर फतेहपुर-वजीरगंज मुख्य सड़क से बदउँआ गांव से कुछ दूरी पर स्थित है। जख्मी मो शाहिद बंगाल का रहने वाला है।पुल निर्माण स्थल पर काम कर रहे कर्मी का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व करीब 10 की संख्या में लोग आए थे और लेवी की मांग की थी। बाद कि कहा सुनी के बाद पुल निर्माण कार्य शुरू करने को कहा था। काम शुरू भी हुआ। लेकिन अचानक बुधवार की रात हथियार से लैश लोग आए और एक मजदूर शाहिद की उठा ले गए और कुछ दूरी पर लेजाकर उसे गोली मार दी। उसे सिर में गोली मारी है। समाचार पाकर थानाध्यक्ष अबुजर हुसैन अंसारी और अपर थानाध्यक्ष उमेश पासवान पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचे और घायल मजदूर को यहां से एम्बुलेंस व्यवस्था करवाकर बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेजवाया। मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।