लाइव मगध संवाददाता विकास कुमार

आज से लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के पवित्र अनुष्ठान के साथ प्रारंभ हो गया है। छठ पूजा की तैयारी के लिए छठ घाटो की साफ सफाई किया जा रहा है। इसी के तहत आज फतेहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी परमानंद पंडित ने फतेहपुर स्थित गोहरा घाट का निरीक्षण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी परमानंद पंडित ने बताया कि छठ घाट की सफाई और लाइटिंग की व्यस्था की जा रही है। इस मौके पर थाना प्रभारी अबुजर हुसैन अंसारी ,मुखिया टुनटुन पासवान, फतेहपुर प्रखंड के बजरंग दल संयोजक रवि कुमार समाजसेवी कार्यकर्ता गुंजन कुमार,बिनोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।