
लाइव मगध न्यूज़ डेस्क/ फतेहपुर थाना क्षेत्र के रगैनी के युवक की सड़क हादसे में गुरुवार की देर रात मुंबई में मौत हो गयी। मृतक रगैनी निवासी मनोज कुमार मुंबई के बीयर बार में काम करते था। गुरुवार की देर रात को वह बार बंद होने के बाद अपने डेरा पर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान चारपहिया के चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। वर्सोवा पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराया गया। दांह संस्कार स्थानीय लोगों की मदद से मुंबई में शुक्रवार की दोपहर में किया गया। वहीं घटना के बाद रगैनी गांव में मातम पसरा हुआ है। मनोज 15 दिन पहले ही अपने गांव से मुंबई गया था। पिछले साल उसकी पत्नी की भी मौत हो गयी थी। मनोज के उपर अपने दो बेटी एवं एक बेटा समेत मां बाप की जिम्मेदारी थी। मनोज के मौत के बाद पुरे परिवार पर दुख का पहाड़ टुट पड़ा है।