live magadh news desk/ फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा कैबिनेट से पास होने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नगर पंचायत के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाया गया है। इसके लिए सीओ के द्वारा प्रस्ताव भेजा गया। नगर पंचायत में संभावना व्यक्त की जा रही है कि 18 वार्ड को समावेश किया जाएगा। हालांकि फतेहपुर पंचायत में 15 वार्ड रहने के कारण मोरहे के वार्ड संख्या 9, 10 और 11 को नगर पंचायत में शामिल किया गया है। वही फतेहपुर के सभी 15 वार्ड को यथावत रखा गया कर रिपोर्ट भेजी गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत में कम आबादी वाले वार्ड को मर्जर किया जा सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकीं है। वही फतेहपुर पंचायत में बन रहे पंचायत सरकार भवन कोई नगर पंचायत कार्यालय में तब्दील किया जा सकता है। अंचलाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के लिए 2011 की जनगणना के अनुसार कम से कम 12000 मतदाताओं की संख्या होनी चाहिए थी परंतु फतेहपुर पंचायत में कुछ मतदाताओं की संख्या कम रहने के कारण मोरहे पंचायत के तीन वार्ड को सम्मिलित किया गया है। नगर पंचायत बनने के बाद फतेहपुर में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विकास के कई नए रास्ते खुलेंगे।

राजस्व के वही जिला परिषद क्षेत्र नगर पंचायत में हो जाएगा फिलहाल फतेहपुर बस स्टैंड के पास जिला परिषद के जमीन पर कई दुकान को बनाया गया है जिसका किराया अभी जिला परिषद मंद में जाता है नगर पंचायत बनने के बाद सभी दुकानों का किराया नगर पंचायत के अंतर्गत आएगा। वही फतेहपुर बस स्टैंड का टेंडर नगर पंचायत के द्वारा ही कराया जाएगा। फिलहाल नगर पंचायत के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जून 2021 तक नगर पंचायत का चुनाव हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकीं है।
खत्म हो गया कई पद।
फतेहपुर के नगर पंचायत बनने के साथ सरपंच, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य, पंच एवं जिला पार्षद के लिए फतेहपुर पंचायत में चुनाव नहीं होगा।