लाइव मगध संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर पुलिस ने गुरुवार को एक महिला को खिजरसराय थाने से बरामद किया है। थाना अध्यक्ष रवी भुषण ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के सुन्दुआर गांव के विकास कुमार की पत्नी अमीषा कुमारी ने 27 अक्टूबर 2020 को गया कॉलेज जाने के नाम से घर से बाहर गई थी। लेकिन अमीषा कुमारी फिर घर वापस नहीं आई। परिवार के लोग खोजबीन शुरू किया तो पता चला कि उक्त लड़की दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गया है। इस संबंध में विकास कुमार के द्वारा लड़की के नाना सिदेश महतो को पूरी घटना की जानकारी दी गई। इधर सिदेश महतो के द्वारा पूरी मामले को जानकारी लेने के बाद 3 नवंबर को मोहनपुर थाने में लिखित आवेदन देते हुए। थाना खिजरसराय, ग्राम सादीपुर के मनीष कुमार पर आरोप लगाया कि मेरी नथनी को बहला-फुसलाकर कॉलेज से लेकर भाग गया है। आवेदन के आलोक में मोहनपुर थाना मे प्राथमिक दर्ज करते हुए अमीषा कुमारी की गिरफ्तारी एक लीए मोहनपुर पुलिस ने खिजरसराय थाना के सहियोग से अमीषा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष रवी भुषण ने बताया कि महिला की गिरफ्तारी के बाद उसे मेडिकल जांच हेतु लेडीस अस्पताल गया भेज दिया गया है उन्होंने बताया कि कल लड़की का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा
बताते चलें कि उक्त लड़की की प्रेम प्रसंग विकास कुमार से चल रहा था। जिसका जानकारी जब दोनों अभियुक्तों के बीच हुआ तो दोनों की शादी कोट मे 3 अक्टूबर को करा दिया गया था।