धीरज गुप्ता की रिपोर्ट
गया जिला ने बिहार में एनडीए सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठन होने पर खुशी जाहिर करते हुए केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई दिया है।भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने एनडीए सरकार के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार का विकास एनडीए सरकार के द्वारा ही संभव हो पाया है। बिहार में कानून व्यवस्था और शांति के लिए भाजपा नित एनडीए सरकार की आवश्यकता थी जो बिहार की जनता बहुमत देकर पूरा किया है। नितिश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को समृद्ध राज्य और आत्मनिर्भर बिहार बनाने के लिए कृत संकल्पित है। आशा है आनेवाले समय में बिहार पहले से अधिक और मजबूत प्रदेश के रूप में उभरेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार नये जोश और जूनून के साथ बिहार को विकसित प्रदेश के श्रेणी में स्थापित कर पायेगा। भाजपा प्रदेश के भलाई के लिए हमेशा तत्पर रही है। बिहार की जनता के खुशहाली के लिए भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहते हैं। जनता के समस्याओं के समाधान के लिए ही हमेशा पार्टी काम करती है।
सरकार गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करने वाले जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, नरेश चौधरी, राजेंद्र राम, कंचन सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता,प्रेम प्रकाश, अजय कुमार, डॉ अनुज कुमार, विनोद सिंह, राजेश कुमार सिंह, गोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, संतोष ठाकुर, किरण पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह दांगी, अनंत दांगी, कुमार सत्यशील, सरयु ठाकुर, महेश शर्मा, संतोष सिंह,हरे राम सिह,अनिल स्वामी,ललिता सिह,देवानंद पासवान आदि भी शामिल हैं
