
डुमरिया प्रखंड अंतर्गत पुलिस के द्वारा शनिवार को डुमरिया व मैगरा थाना पर वाहन व मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत यात्री और प्राइवेट वाहनों की जांच की गई। जिन यात्रियों के पास मास्क नहीं थे उन्हें 50 रुपए की रसीद काट कर मास्क दिया गया और जिनके पास हेलमेट व कागजात में कमी थी, उन्हें चलान काटा गया। मैगरा थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने वाहन से दो हजार रुपए का और मास्क से 250 रूपए चलान काटा गया है। वही डुमरिया थाना अध्यक्ष विमल कुमार ने बताया कि वाहन जांच लगातार की जा रही है जिसमें दो पहिया वाहन से दो हजार रुपए और मास्क चेकिंग 200 रूपए का चलान काटा गया। पुलिस के दल बल के सहयोग से अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।