बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आम जनता के लिए बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ पुरातात्विक स्थलों को निरीक्षण करने उसको लगातार विकसित किए जाने पर गया महानगर युवा जदयू जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा हर्ष जताया है। उन्होंने कहा कि पटना से जहानाबाद होते हुए गया नालंदा तक गंगा के पानी को ले जाने की योजना से जहां इस इलाके के लोगों को गंगाजल के लिए सुविधा होगी वहीं बिहार के कई हिस्से जो बाढ़ की चपेट में आकर लाखों जिंदगियां निगल जाती हैं उससे निजात मिलेगी। साथ ही जिन क्षेत्रों में सुखाड़ की स्थिति बनेगी वहां गंगा और कोसी के पानी को पहुंचाकर उसका सदुपयोग करने की कोशिश वाकई सराहनीय है।
युवा नेता कुमार गौरव ने आगे कहाकि बिहार में जिस प्रकार राजगीर, बेतिया, गया सहित कई शहरों को पर्यटक स्थल के रुप में बेहतर तरीके से विकसित किया गया है। उसी प्रकार बिहार के गौरवशाली इतिहास और यहां के धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों को पुनर्जीवित करने के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा लगातार जगह-जगह परिभ्रमण कर उन स्थलों को विकसित करने के लिए काम किए जा रहे हैं। इन पर्यटक स्थलों के विकसित होने से देश और विदेशी पर्यटक बिहार आएंगे जिससे बिहार की आमदनी में इजाफा होगा और बिहार विकास की नई ऊंचाई को छू सकेगा। बिहार का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है चाहे वह धार्मिक दृष्टिकोण से हो या फिर ऐतिहासिक दृष्टकोण से हर तरह से संपन्न है। बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है यहां की प्रतिभा की देश-दुनिया मुरीद है। आगे श्री गौरव ने बताया कि इस प्रकार पर्यटक स्थलों के विकसित होने से विभिन्न प्रकार के रोजगार भी विकसित हो रहे हैं और इससे जुड़े लोगों की आर्थिक संपन्नता भी बढ़ रही है। बिहार के लगभग सभी इलाकों में विकसित करने का मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि बिहार पर्यटन का बड़ा केंद्र बन सके।
प्रकाश कुमार की रिपोर्ट