29.6 C
Gaya

नीतीश सरकार को बदलना है भाजपा और लोजपा की सरकार बनाना है :-सूरजभान सिंह

Published:

मगध लाइव न्यूज़ डेस्क

अतरी विधानसभा क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के मोहनदास करमचंद गांधी उच्च विद्यालय सेवतर के खेल मैदान में शनिवार को लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजभान सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज ने पार्टी प्रत्याशी अरविंद सिंह के लिए जनसभा को संबोधित किया ।सभा को संबोधित करने से पहले दोनों ने रामविलास पासवान के फोटो पर माल्यार्पण कर प्रणाम किया उसके बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि अतरी विधानसभा क्षेत्र राजद के कब्जे में है जो जितने के बाद विजय जुलूस में गोली चलाने का काम करता है। शराब बंद के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है शराब तो अब घर-घर पहुंचाया जाता है पति पत्नी ने 15 वर्ष राज किया तो 15 वर्ष नीतीश सरकार इस बार सरकार को बदलना है भाजपा और लोजपा की सरकार बनाना है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नीतीश जी ने 15 वर्ष में गली नली का कार्य पूरा नहीं कर पाए हैं उनको सिर्फ नली-गली ही दिखता है बेरोजगार के लिए उनके पास कोई व्यवस्था नहीं है शिक्षा, स्वास्थ का स्थिति बदतर हो गया है सरकारी स्कूल सिर्फ भोजन करने केल लिए रह गया है भगवान महावीर माता सीता की धरती होने के बाद भी लोग दिल्ली हरियाणा कमाने जाते हैं जब वहां कोई पूछता है कहां से आए हैं तो बिहार बताने में शर्म आती है उसके बाद भी बेरोजगारों के लिए बिहार में नीतीश सरकार कोई व्यवस्था नहीं किया है 5 वर्ष और समय मांग रहे हैं खेत खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए जबकि सभी कोई जानता है की कृषि प्रधान देश है पहला प्राथमिकता होना चाहिए था कि खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जाए। अतरी विधानसभा के प्रत्याशी अरविंद सिंह जनता को संबोधित करते हुए बताया कि विधानसभा पूरे पहाड़ी से घिरा हुआ है। अगर हर पहाड़ के पास बांध बना दिया जाता तो किसान को फायदा के साथ जल संचय भी बना रहता मुझे एक बार मौका दीजिए अतरी विधानसभा क्षेत्र में इतना पहाड़ी है इसको हम कश्मीर बना देंगे अगर कश्मीर नहीं बनाएंगे तो आप लोग के पास दोबारा कभी वोट मांगने नहीं आएंगे । लोग आज भी कुआं का पानी पीने के लिए मजबूर। इस मौके पर त्रिपुर प्रमुख जगनारायण सिंह लोजपा नेता पंकज सिंह गेल और पैक्स अध्यक्ष सिंबल सिंह हरेराम सिंह धीरू सिंह उदित नारायण से रामाशीष सिंह के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img