लाइव मगध के वरीय संवाददाता सह चीफ एडिटर देवब्रत मंडल

नीतीश कुमार की इस बार की सरकार और इनके जीवन में अंक 7 का संयोग देखने को मिल रहा है। इस 7 अंक का संयोग ऐसा बना कि गुरुवार को यह अंक बलवती दिखा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब इस बार सोमवार (16 नवंबर 2020) को सरकार का गठन हो रहा था, उस वक्त के समय (Time) पर एक नजर डालें। नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो अपराह्न 4:30 बज रहा था। यानी 4+3+0=7 होता है। जिस तारीख को शपथ ली वो तारीख 16 थी, यानी 1+6=7 होता है। जिस दिन मुख्यमंत्री के अलावा अन्य दो उपमुख्यमंत्री के साथ 14 लोगों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। यानी 7 भाजपा से और 7 जदयू से मंत्री बने थे। लेकिन संयोग देखिए अंक 7 का कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिलाकर 15 हो रहे थे। यानी 1+5= 6 हुआ था। लेकिन गुरुवार को शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद अब मुख्यमंत्री को मिलाकर 14 ही रह गए हैं। यानी यहां भी अंक 14 के दो भाजक अंक 2 और 7 है। यानी 7+7 का संयोग अब भी बन रहा है। स्मरण करा दूं कि नीतीश कुमार ने सातवीं (7) वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश कुमार ने 2000 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो यह सरकार केवल 7 दिन ही टिक पाई थी। एक बात यहां स्मरण कराना उचित होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म जिस वर्ष में हुआ, वह 1951 है।(Google search) यहां भी 1+9+5+1=16 यानी 1+6=7 ही है। 2005 में नीतीश कुमार लालू+राबड़ी देवी की सरकार को उखाड़ फेंकने में कामयाब रहे। यानी 2005 का योगफल देखें तो 2+0+0+5=7 होता है। 2014 में हुए संसदीय चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। यानी यहां भी अंक 7 का संयोग बनता दिखा। यानी 2014 के कुल अंकों का योग देखें तो 2+0+1+4=7 का ही संयोग बनता दिखा। यदि उनकी 7 निश्चय योजना की बात करें तो नीतीश कुमार की यह 7 निश्चय योजना ने उन्हें राजनीतिक जीवन से ज्यादा सामाजिक जीवन में एक नई पहचान दी है। नीतीश कुमार 12 साल में 5 बार मुख्यमंत्री रहे और 2 बार उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया। यानी 5+2=7 होता है। वैसे जहां तक मुझे याद है इन्होंने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनता पार्टी से शुरू की। इसके बाद लोकदल, समता पार्टी, जनता दल और अब जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक सफर जारी रखे हुए हैं।
(इस रिपोर्ट में कुछ जानकारी जो मैंने जुटाई है। उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में जो जानकारियां गूगल पर डाली गई है, उसे आधार बनाते हुए रिपोर्ट तैयार की है। एक स्थान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्म वर्ष के बारे 1950 की भी चर्चा की गई है।)