वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल
गया नगर प्रखंड चंदौती में भारत रत्न शभारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता मुकेश कुमार, ज़िला उपाध्यक्ष नरेश चौधरी, ज़िला मंत्री संतोष ठाकुर, राजनंदन प्रसाद गांधी, चंदौती प्रखंड अध्यक्ष बिनोद पासवान,पश्चिम मंडल अध्यक्ष बंटी वर्मा, उत्तरी मंडल अध्यक्ष शम्भू यादव, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार यादव, अक्षय यादव, हरि यादव, नागेंद्र ध्वनि,मनोज चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे। स्व. वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देश के लिए उनके अवदानों की चर्चा की गई।