

गया। 07/12/2020 की रात 2327 बजे लैब्राडोर श्वान “फेला’ जो कि 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गया में तैनात था, इलाज के दौरान उसकी अचानक मृत्यु हो गयी। मृत्यु का कारण CKD (क्रोनिक किडनी डिजीज) को बताया जा रहा है। “फेला” की उम्र लगभग 07 वर्ष 05 माह था। उसने 10/06/2013 से सशस्त्र सीमा बल में अपनी सेवा दी। जिसने बहुत सारी प्रचालन में भाग लिया तथा 33 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, कॅवटी (छत्तीसगढ़) में दिनांक 02/11/2017 को 3 किग्रा. आई. ई. डी. का खोज भी किया था। उसका अंतिम संस्कार
दिनाँक 08/12/2020 को बिहार पशु चिकित्सा कालेज, पटना के कैम्पस में किया गया।इस मौके पर डॉ.जयन्त देवरी, कमाण्डेंट (प. चि.), सीमान्त मुख्यालय, पटना, उप-निरीक्षक
(सामान्य) गिरधारी लाल, मुख्य आरक्षी (सामान्य) जय प्रकाश कुमार यादव, आरक्षी चालक
करतार सिंह एवं आरक्षी चालक कमल किशोर शर्मा (सीमान्त मुख्यालय, पटना) शामिल थे।
लाइव मगध संवाददाता प्रकाश कुमार