
दिवाकर मिश्रा की रिपोर्ट
झारखंड और बिहार राज्य से सटे गया जिला के डुमरिया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत हरनी निवासी महेंद्र यादव और रामदयाल रजक की हत्या भाकपा माओवादी ने 28अगस्त की रात गोली मारकर कर दिया था।भाकपा मओवादियों ने महेंद्र यादव और रामदयाल रजक पर प्रतिबन्ध लगे जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।भाकपा मओवादियों ने हत्या के बाद हरनी निवासी महेंद्र यादव और रामदयाल रजक के इट भट्टो से लोगो को इट नहीं खरीदने का फरमान जारी किया है।शुक्रवार की रात भाकपा माओवादी ने काली दह ,नारायणपुर,हरनी,रामपुर , खजुरा में पर्चा गिराकर महेंद्र यादव के चिमनी इट भट्टा को बन्द करने का फरमान जारी किया है।हत्या के बाद लोगो को झूठे केस में फसाने को लेकर भाकपा माओवादी ने आप्ती दर्ज किया है।पुलिस मुखबिरी करनेवालों को भी भाकपा माओवादी ने सचेत किया है।पर्चा में पुलिस मुखबिरी कर रहे मुना यादव और रणजीत यादव को जन अदालत लगाकर सजा देने की बात कही गई है।मध्य जोनल कमेटी द्वारा जारी पर्चा में भाकपा माओवादी के खिलाफ जाने वाले को भी सचेत किया है। महेंद्र यादव और रामदयाल रजक की हत्या के बाद ग्रामीण इलाकों में अगस्त महीने के बाद भाकपा माओवादी ने पोस्टर और पर्चा कई बार गिराया था। इमामगंज विधान सभा चुनाव के बाद नक्सली गतिविधियां पुनः तेज हो गई है। भाकपा माओवादी के पर्चा से ग्रामीणों में दश हत व्याप्त है।भाकपा माओवादी के द्वारा प्रतिबन्ध लगे जमीन कि खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई है। महेंद्र यादव और रामदयाल रजक की हत्या के पीछे भी जमीन का मामला था।हत्या की जिम्मेवारी भाकपा माओवादी ने लिया है और लोगो को सचेत भी किया है कि जो लोग प्रतिबन्ध लगे जमीन को खरीदेगा या बेचेगा उसे भी मौत के घाट उतार दिया जाएगा।