वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ की मेडिकल शाखा द्वारा रविवार को आयोजित 2020 के वर्षांत समारोह दांगी परिवार द्वारा धूमधाम से मनाया गया। मेडिकल शाखा दांगी क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि अपने पूर्वज स्वतंत्रा सेनानी स्वर्गीय जगलाल महतो और शहीद जगदेव प्रसाद के पद चिन्हों पर चलकर ही दांगी समाज का विकास संभव है। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ• प्रेम कुमार ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए बिहार सरकार द्वारा समाज के लोगों को लाभ पहुंचा रही है। डॉ• कुमार ने कहा कि दांगी समाज के लोगों के लिए भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि दांगी समाज मेहनती हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में दांगी जाति के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। महासचिव बिलास प्रसाद ने कहा कि इस तरह के प्रयास से ही दांगी समाज के लोगों का विकास होगा। युवा प्रयास के प्रो• कौशलेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से दांगी जाति के लोगों क़ा विकास हो रहा है। उन्होंने अभिभावकों और बच्चों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को प्रशासनिक सेवा में भी भेजने का काम करें।
जदयू प्रवक्ता गया श्रीकान्त प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दांगी को अतिपिछड़ा में शामिल किया है। इसे लोगों को राजनीति और शैक्षणिक क्षेत्र में तरक्की हो रही है। विधायक प्रतिनिधि बीरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि शादी विवाह में दहेज लेना देना बंद करें। बैठक को डॉ• संजीव कुमार, डॉ• कृष्णा प्रसाद, कैलाश प्रसाद, अरविंद कुमार, उपेंद्र नाथ वर्मा, जिला परिषद सदस्य अर्जुन गॉड, उज्जवल दांगी, पूर्व प्रत्याशी शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के विनोद सिंह दांगी, जदयू नेत्री अमिता सिन्हा ,जदयू महासचिव विजय कुमार, सतेंद्र प्रसाद, शिक्षक फोटो कुमार, शिक्षक नरेश प्रसाद, मुरारी प्रसाद, दीपक कुमार, सेवानिवृत्त स्टेनो देवपति सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया।