मोहनपुर पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग कांड संख्या के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सहायक थाना अध्यक्ष रामदीप यादव ने बताया कि कांड संख्या 571 / 2020 के वांछित अभियुक्त छठु यादव को ग्राम कुलाही से गिरफ्तार किया गया है। छठु यादव पर मारपीट का मामला मोहनपुर थाना मे दर्ज थी। इसी प्रकार कांड संख्या 685 / 2020 के वांछित अभियुक्त अमर कुमार एवं देव कुमार सिंह ग्राम चाव से गिरफ्तार किया गया है। अमर कुमार एवं देव कुमार सिंह पर नवंबर माह में मारपीट का प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। श्री यादव ने कहा कि उक्त तीनों अभियुक्तों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
लाइव मगध संवाददाता रामानंद सिंह