वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में ‘सतर्क भारत, समृद्ध भारत’ की थीम के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सतर्कता जागरूकता सप्ताह के पहले दिन मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडे द्वारा मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति हेतु भ्रष्टाचार उन्मूलन के क्रम में सदैव सतर्क रहते हुए ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध रह कर कार्य करने की ऑनलाइन माध्यम से प्रतिज्ञा (e-pledge) दिलाई गई। अपर मंडल रेल प्रबंधक-l राकेश कुमार रोशन तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक-ll अतुल कुमार सहित विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा की। इससे पूर्व आज ही मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय द्वारा सतर्कता जागरूकता हेतु आयोजित स्काउट एवं गाइड के सदस्यों की साइकिल रैली को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान मंडल के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। दोनों कार्यक्रमों का संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार द्वारा किया गया।
