वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल अपने मंडल अंतर्गत कार्यरत अराजपत्रित महिला रेलकर्मियों को ऐतिहासिक धरोहर व पर्यटक स्थल राजगीर, नालंदा व पावापुरी का भ्रमण कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बुधवार को ही फैसला लिया गया है। मंडल के कार्मिक विभाग के एक वरीय अधिकारी ने इस निर्णय से रेलकर्मियों को अवगत कराते हुए इच्छुक महिला रेलकर्मियों से आवेदन फॉर्म भरने को कहा है। जारी इस आदेश में कहा गया है कि इच्छुक अराजपत्रित महिला रेलकर्मी अपने विभागीय इंचार्ज से आवदेन को अग्रसारित करा कर डीडीयू मंडल के कल्याण अनुभाग में 29 दिसंबर तक जमा करा देंगे। शायद इस रेल मंडल के इतिहास में पहली बार ऐसा होते देखा जाएगा कि महिला रेलकर्मियों को पर्यटक स्थल की सैर कराने के लिए सोचा है।