
बुधवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू) के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रुपेश कुमार के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग कर्मियों द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर अनधिकृत वेंडिंग के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक के साथ वाणिज्य विभाग कर्मियों द्वारा डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म पर वेंडिंग गतिविधियों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनधिकृत वेंडिंग वाले 07 खोमचे पकड़े गए जिनका माल जप्त कर लिया गया। अभियान में लगभग 440 किलोग्राम सेब, लगभग 130 किलोग्राम अमरूद व लगभग 160 किलोग्राम संतरा जप्त किया गया। रेलवे बोर्ड तथा पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में वाणिज्य विभाग, डीडीयू मंडल द्वारा स्टेशन को अनधिकृत वेंडिंग मुक्त रखना सुनिश्चित किया जा रहा है।
रिपोर्ट- देवब्रत मंडल वरीय संवाददाता लाइव मगध