वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू) पूर्णतः संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित रखने हेतु निरंतर कार्यरत है। इसी क्रम में मंगलवार को संरक्षा विभाग, डीडीयू मंडल द्वारा एक संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन डीडीयू जंक्शन के वैगन एग्जामिनेशन यार्ड में किया गया। संगोष्ठी में मंडल के यांत्रिक और ट्रैफिक विभागों के कर्मियों ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी के दौरान कर्मियों को हॉट एक्सल, ब्रेक बाइंडिंग, हैंगिंग पार्ट्स, यार्ड शंटिंग सहित संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित रखने संबंधी अन्य विभिन्न बिंदुओं के बारे में बताते हुए इस संबंध में उनकी जानकारी को और मजबूत तथा ताजा किया गया। संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी के एन एस यादव, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) चंद्रशेखर आजाद स्नेही, मंडल यांत्रिक अभियंता (समाडि) राहुल गुप्ता आदि अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।