
स्थानीय विश्व हिन्दू परिषद के प्रांगण में रक्षाबंधन के पूर्व संध्या शनिवार को एकल अभियान टिकारी संघ द्वारा रक्षासूत्र बांधने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश की सुरक्षा में लगे जवानों को समर्पित रक्षा सूत्र अवकाश प्राप्त स्थानीय दारोगा एवं जवानो को बांधा गया। इस अवसर पर संच आचार्या बहनों ने अवकाश प्राप्त दारोगा विनय कुमार शुक्ला, सीआरपीएफ जवान अरविंद कुमार आदि अन्य जवानों को रक्षासूत्र बांधा। रक्षासूत्र बंधन कार्यक्रम को सफल बनाने में संच अध्यक्ष गणेश प्रसाद, सचिव शिवबल्लभ मिश्र, कोषाध्यक्ष रामनिवास ठाकुर, राजकुमार पासवान, उपाध्यक्ष शशि प्रियदर्शी, अभियान प्रमुख भरत कुमार, संभाग महिला प्रमुख मीरा देवी सहित, आचार्य रजनी कुमारी, रंजू कुमारी, प्रभा देवी, बिन्नी कुमारी आदि शामिल थे।
आलोक रंजन ,टिकारी