टिकारी प्रखंड के पंचायत मुख्यालय लाव टोला दांगीनगर मे शनिवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उपस्थित प्रखंड कृषि पदाधिकारी गोपाल रंजन ने कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित मे संचालित योजनाओं और कार्यक्रमो की विस्तार पूर्वक जानकरी दी। उन्होंने किसानो को बीज उपचार, भंडारण, रख रखाव, बीज शोधन मिट्टी जाँच एवं जैविक खेती के साथ जल जीवन हरियाली के बारे मे कई उपयोगी जानकारी दी। वंही कृषि समन्वयक प्रेम कुमार ने किसानों से पराली का उपयोग डी कंपोजर डालकर उसे जैविक खाद मे परिवर्तित करने की अपील की। पराली जलाने से होने वाले हानि के बारे में बताते हुए कहा कि मिट्टी मे बहुत सारे जीवाणु, मित्र कीट, पोषक तत्व नष्ट और खेतो की उर्वरा शक्ति चली जाती है़। उन्होंने जीरो टिलेज प्रत्यक्षण गेंहूँ, मसूर, चना, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना अन्तर्गत गेंहूँ बीज की आपूर्ति का लाभ लेने की किसानों से अपील की। वंही सहायक तकनीकी प्रबंधन सूर्यकांत निराला ने समूह के माध्यम से मशरूम की खेती, जैविक खेती आदि की जानकारी दी। मौके पर कृषि समन्वयक विक्रांत कुमार, किसान सलाहकार रवीकेश कुमार, अखिलेश कुमार, मुखिया आशुतोष कुमार मिश्र, अवधेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, पुण्यदेव सिंह, सकलदेव सिंह, धनंजय प्रसाद, शिववचन सिंह दांगी, हरदेव सिंह, विकास कुमार, चंदन कुमार, बिरेन्द्र सिंह आदि पंचायत के दर्जनों किसान मौजूद थे।
रिपोर्ट – आलोक रंजन