
टिकारी प्रखंड के रकसिया ग्राम में सोमवार को एक किसान चौपाल का आयोजन किया गया। पूर्व मुखिया राजेश्वर प्रसाद सिंह के दरबाजे पर आयोजित चौपाल में रकसिया के अलावे चैता, रेबई, बाजितपुर, आमाकुआं आदि गांवों किसानो ने भाग लिया। जिसमे किसानों और ग्रामीणों को हर्बल खेती के बारे में विषय विशेषज्ञों द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। हर्बल खेती के जानकार व विषय विशेषज्ञ पंकज जैन एवं विश्वरंजन ने किसानों को हर्बल खेती पर किसानों से चर्चा करते हुए उसके तरीकों की जानकारी दी। किसानों को खेती से उनकी आमदनी दुगनी करने, सरकारी योजनाओं से जोड़ने एवं खेती के नए तकनीकों से अवगत कराया गया। साथ ही इस अवसर पर उपस्थित अशोक कुमार सिंह और प्रभात रंजन ने नवगठित एफपीओ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसके फायदे बताए। आयोजित किसान चौपाल में प्रो मनोज कुमार त्रिपाठी, संजय कुमार, चंद्र सिंह, रामाशीष सिंह, प्रवीण सिंह, सतेन्द्र सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट – आलोक रंजन