
आलोक रंजन की रिपोर्ट
टिकारी प्रखंड के भोरी पंचायत अंतर्गत धरमपुर मे शुक्रवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। गांव के खलिहान में आयोजित चौपाल में कृषि समन्वयक विक्रांत कुमार द्वारा किसानो को बीज उपचार, भंडारण, रख रखाव, बीज शोधन मिट्टी जाँच एवं जैविक खेती एवं जल जीवन हरियाली के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ के बारे मे किसानो को बताया गया। चौपाल में उन्होंने पराली का उपयोग एक कंपोजर डालकर उसे जैविक खाद मे परिवर्तित करने की अपील की। पराली जलाने से होने वाले हानि के बारे में बताते हुए कहा कि मिट्टी मे बहुत सारे जीवाणु, मित्र कीट, पोषक तत्व नष्ट और खेतो की उर्वरा शक्ति चली जाती है़। उन्होंने जीरो टिलेज प्रत्यक्षण गेंहूँ, मसूर, चना, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना अन्तर्गत गेंहूँ बीज की आपूर्ति का लाभ लेने की किसानों से अपील की। वंही सहायक तकनीकी प्रबंधन सूर्यकांत निराला ने समूह के माध्यम से मशरूम की खेती, जैविक खेती आदि की जानकारी दी। मौके पर किसान सलाहकार राम उदय कुमार, पंचायत के किसान आदि मौजूद थे।