मगध लाइव संवाददाता धीरज गुप्ता

गया जिला पदाधिकारी गया अभिषेक सिंह के विशेष पहल से एक वृद्ध महिला को वेदा अनाथ वृद्धा आश्रम, मस्तीपुर बोधगया नामक वृद्धा आश्रम में आश्रय दिया गया है। कुशमा देवी नामक एक वृद्ध महिला जिसे अपने परिवार के द्वारा घर से प्रताड़ित कर निकाल दिया गया है एवं उसे सहारा दिया गया है। यह महिला घुघड़ी टांड़ गांधी चौक,नारायणी माय पुल के पास ठंड से ठिठुरते मिली थी जिसे मोहल्ला के एक नागरिक द्वारा जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया गया कि इस वृद्ध महिला को आश्रय दिलाया जाए और जिला पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस वृद्ध महिला को पनाह देने का नेक कार्य किया। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा बताया गया कि यह वृद्ध महिला चांद चौरा सदर प्रखंड की है, जिसे इनकी बेटियों ने घर से निकाल दिया है। इस महिला की असहाय स्थिति को देखकर एक अनाम व्यक्ति ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर इसे आश्रय दिलाने का अनुरोध किया हु।
वेदा अनाथ आश्रम एक निजी संस्था है जिसे ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है।