कृषि बिल वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

गया। कृषि बिल के विरोध में जन अधिकार पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शहर के गांधी मैदान स्थित गेट नंबर 7 के समीप धरना पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही कृषि बिल वापस लेने को लेकर केंद्र सरकार को चेतावनी भी दी। इस संदर्भ में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि देश में किसान आंदोलन जोरों पर चल रहा है। केंद्र सरकार ने काला कानून लाकर किसानों के माथे पर थोपने का काम किया है। आज सभी जिला मुख्यालयों में जन अधिकार पार्टी किसान विरोधी बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। रास्ट्रीय नेता पप्पू यादव के आह्वान पर सभी जिलो के मुख्यालय पर प्रदर्शन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 80% किसान के खिलाफ काला कानून लाकर किसान विरोधी नीति अपनाने का काम किया गया है। जब तक केंद्र सरकार किसान विरोधी काला कानून वापस नहीं लेगी, तब तक जन अधिकार पार्टी प्रदर्शन करेगी। अगर कृषि बिल वापस नहीं होता है कि जन अधिकार पार्टी आगे उग्र आंदोलन करेगी।
रिपोर्ट – प्रकाश कुमार लाइव मगध संवाददाता