वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल
बिहार प्रदेश जनता दल (यू.) के कार्यकारिणी सदस्य राजू बरनवाल ने बिहार के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। श्री बरनवाल ने कहा कि बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आत्मनिर्भर, सशक्त एवं विकसित बिहार बनेगा। साथ ही बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी को फिर से मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इनके नेतृत्व में जदयू संगठन और भी उन्नति एवं संगठित बनेगा। बरनवाल ने तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनायें जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।
