
गयाः जदयू के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में सांसद आरसीपी सिंह को सर्वसम्मति राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। आरसीपी सिंह को जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के बाद कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी के फैसले के बाद गया महानगर युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव ऊर्फ गौरव सिन्हा ने उन्हें बधाई दी है।

नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कर्पूरी ठाकुर सभागार में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेते हुए सर्व सम्मति से आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। श्री सिन्हा ने बताया कि सेवानिवृत आईएएस अधिकारी और वर्तमान में सांसद आरसीपी सिंह ने जदयू संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए नीतीश कुमार और पार्टी के द्वारा यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार का करीबी के साथ-साथ सियासी सलाहकार भी माना जाता है। श्री गौरव ने आगे कहा कि आरसीपी सिंह के नेतृत्व में पार्टी बिहार और देश के फलक पर और बेहतर कार्य करेगी।
लाइव मगध संवाददाता प्रकाश कुमार