वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल
जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष छब्बू चौहान का निधन आज ह्रदय गति रूक जाने से हो गया। प्रकोष्ठ के गया जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि छब्बू चौहान के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी भारपाई कर पाना संभव नहीं है। जहानाबाद सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि सरबदहा निवासी स्व. चौहान पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। संवेदनाव्यक्त करने वाले में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, इंद्र ठाकुर, शम्भू शर्मा, रामप्रवेश ठाकुर,श्रवण केवट, मुन्नी पटेल,नरेश चौहान, रामानंद शर्मा,रामा चंद्रवंशी, विनोद साव व अन्य है।