टिकारी संवाददाता आलोक रंजन

टिकारी प्रखंड अंतर्गत नोनी पंचायत के फेनागी ग्राम मे मंगलवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को कृषि समन्वयक प्रेम कुमार द्वारा सही समय पर खेती की जानकारी दी। इस अवसर पर बीज उपचार, भंडारण, रख रखाव, बीज शोधन, मिट्टी जाँच, जैविक खेती एवं जल जीवन हरियाली के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ के बारे मे किसानो को बताया गया। चौपाल में उपस्थित किसानों से खेतो मे पराली जलाने के बजाय उसे इक्ठठा कर एक कंपोजर डालकर उसे जैविक खाद बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से जीवाणु, मित्र कीट, पोषक तत्व आदि की कमी और खेतो की उर्वरा शक्ति चली जाती है़। प्रखंड मे जीरो टिलेज प्रत्यक्षण गेंहूँ, मसूर, चना, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना अन्तर्गत गेंहूँ बीज की आपूर्ति की जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने की किसानों से आग्रह किया। सहायक तकनीकी प्रबंधन सूर्यकांत निराला ने बताया कि आत्मा के तहत किसान समूह का निर्माण कर किसानो को अधिक से अधिक लाभ दिया जा सकता हैं। समूह के माध्यम से मशरूम की खेती, जैविक खेती आदि। आयोजित चौपाल में किसान सलाहकार रविकेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य सीताराम चौधरी, वार्ड सदस्य शांति देवी सहित काफी संख्या मे किसान एवं महिलाएं मौजूद थी।