वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

शहर के सिविल लाइन थाना की पुलिस ने बंधन बैंक के एक कर्मी से लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा फरार है। घटना 9 दिसंबर की है। नादरगंज के समीप बंधन बैंककर्मी पवन कुमार के साथ दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी। अपराधियों ने बैंककर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में चिन्हित किए गए बड़का राजा नादरगंज निवासी को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थानाध्यक्ष उदय कुमार के हवाले से बताया गया है कि लुटेरों की पहचान राजू पमड़िया और बड़का राजा के रूप में हुई थी। दोनों नादरगंज मोहल्ले का ही रहने वाला है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों पैदल भाग निकला था। जिससे यह साफ हो गया था कि दोनों अपराधी स्थानीय है। जिसके आधार पर छानबीन की गई और दोनों अपराधियों को चिन्हित किया गया। इसमें से बड़का राजा नाम अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो पूर्व से भी आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है। लूटे गए नगदी राजू पमड़िया के पास होने की बात बड़का राजा ने बताई है।