अर्नब गोस्वामी के गिरफ्तारी के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन
चौथे स्तम्भ पर प्रहार बर्दाश्त नहीं- अनिल स्वामी
Report :- Dhiraj gupta

गया में मुंबई पुलिस द्वारा रिपब्लिक भारत टीवी के प्रधान संपादक अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी के खिलाफ गुरुवार को श्री राम नवमी पूजा समिति एवं प्रदर्शन हिन्दू युवा शक्ति संघ, धर्म जागरण समन्वय हिन्दू जागरण मंच,, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे,गृह मंत्री अनिल देशमुख और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारे लगाए गये। प्रदर्शन चांद चौरा से निकलकर राम सागर रोड, नवागढ़ी, कोयरीवारी,जीबी रोड होते हुए टावर चौक पहुंचा। जहां महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका गया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मणिलाल बारिक ने कहां की महाराष्ट्र कि वर्तमान सरकार की कई गलतियों को गोस्वामी ने उजागर किया। जिसके लिए अब सरकार उन्हें एक मामले में फंसा रही है, जो पूरी तरह बेबुनियाद है।सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को निशाना बना रही है और आपातकाल जैसी स्थिति राज्य में बना रही है।उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने संपादक को तत्काल रिहा करने की मांग की है। महाराष्ट्र में साधु संतों पर लगातार जानलेवा हमला हो रहे हैं। जो भारतीय सनातन संस्कृति पर कुठाराघात है। वही लव जिहाद के नाम पर हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।महाराष्ट्र सरकार की कानून व्यवस्था पंगु हो गई है। इस अवसर पर मणीलाल बारीक,भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल स्वामी,अनंत आदी लोग उपस्थित थे।
