लाइव मगध वरीय संवाददाता देवव्रत मंडल

गया के रेलकर्मियों के लिए तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के रेलकर्मियों के लिए भी आज बड़ा दिन है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के हाजीपुर जोन के कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश कुमार को डीडीयू मंडल का पीएनएम प्रभारी नियुक्त किया गया है। गया शाखा एवं गया के कर्मचारियों की ओर से पीएनएम प्रभारी के रूप में मिथलेश कुमार को मनोनीत किये जाने पर यूनियन के गया शाखा सचिव विजय कुमार, अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, मुकेश सिंह, राजन सिन्हा, रामप्रवेश प्रसाद, बीके जायसवाल, अजित कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मण प्रसाद, मनोज यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार आदि शाखा पार्षद व कर्मचारियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वहीं केदार प्रसाद को को-ऑर्डिनेटर एवं बी. बी. पासवान को डीडीयू के प्लांट डिपो का पीएनएम प्रभारी मनोनीत किए जाने पर इन दोनों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। यूनियन के नेताओं व कर्मचारियों ने कहा है कि ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। इनसे रेलकर्मियों के हितों की रक्षा की उम्मीदें कायम है। बता दें कि मंडल स्तर पर डीआरएम के साथ होने वाली स्थायी तंत्र वार्ता(पीएनएम) की बैठक में पीएनएम के इन प्रभारियों को रेल कर्मचारियों की विभागीय समस्याओं को रखा जाता है। इसके बाद संबंधित विभागों के मंडल स्तरीय पदाधिकारी उसका निदान करते हैं। जो मंडल स्तर की समस्याएं होती है, वो यहीं दूर करा लिए जाते हैं। जो जोनल स्तर के होते हैं, उसे रेल महाप्रबंधक के स्तर से दूर कराया जाता है। इन तीनों को पीएनएम के प्रभारी और को-ऑर्डिनेटर के पद पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के जनरल सेक्रेटरी एसएनपी श्रीवास्तव द्वारा मनोनीत किया गया है। इस आशय की जानकारी गया शाखा के सचिव विजय कुमार ने दी है।