लाइव मगध संवाददाता वरीय देवब्रत मंडल

गया जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में मतों की गिनती जारी है। दोपहर तीन बजे तक जो मीडिया रिपोर्ट आई है। उसके अनुसार गया शहर, वजीरगंज तथा बोधगया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अपनी बढ़त बनाये हुए है। जबकि इमामगंज में हम आगे चल रहा है। शेरघाटी में राजद, गुरुआ में राजद, बेलागंज में भी राजद आगे चल रहा है। जबकि टिकारी में कांग्रेस, बाराचट्टी में राजद तथा अतरी में भी राजद आगे चल रहा है।
गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से BJP डॉ. प्रेम कुमार 16903, कांग्रेस अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव 13100
अतरी विधानसभा क्षेत्र से अजय यादव 23066, एनडीए मनोरमा देवी 23047
गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से RJD विनय यादव 14964, BJP राजीव नंदन दागी 11723
वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र से BJP वीरेंद्र सिंह 19032, कांग्रेस शशि शेखर सिंह 10034
टिकारी विधानसभा क्षेत्र से हम अनिल कुमार सिंह 16856, कांग्रेस सुमंत कुमार 20109
इमामगंज विधानसभा से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी 35030, RJD उदय नारायण चौधरी 27718
बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से RJD समता देवी 23123, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से ज्योति देवी 21056
बेलागंज विधानसभा से RJD सुरेंद्र प्रसाद यादव 20455, एनडीए 13039
शेरघाटी विधानसभा से RJD मंजू अग्रवाल 19093, एनडीए विनोद कुमार यादव 12870
बोधगया विधानसभा से BJP हरि मांझी 52253, RJD कुमार सर्वजीत को 50043 वोट मिले हैं।