वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

रेल थाना की पुलिस ने गुरुवार को गया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान नवनिर्मित ओवरब्रिज के सामने सर्कुलेटिंग एरिया के पास से एक महिला को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अभियुक्त नीलम देवी उम्र -36 बर्ष पति -विजय गोस्वामी, गोमो थाना- तोपचांची जिला- धनबाद की रहने वाली है। जिसके पास से पांच बोतल ब्लेंडर प्राइड विदेशी शराब की बोतलें जब्त की गई है।जो झारखंड राज्य से निर्मित है। आरोपी महिला के। विरुद्ध रेल थाना गया कांड संख्या-106/20, धारा- 30 (क)बिहार उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के अंतर्गत दर्ज कर ली गई है।